स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में शीर्ष से दो पायदान दूर देहरादून

स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में शीर्ष से दो पायदान दूर देहरादून

देहरादून  VON NEWS: स्मार्ट सिटी की दौड़ में दून देशभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। धरातल पर तीव्र गति से हो रहे कार्यों की बदौलत देहरादून अब तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। यही नहीं देशभर की 100 स्मार्ट सिटी में देहरादून के शीर्ष पर पहुंचने की संभावना भी बढ़ गई है।

शुक्रवार को जारी 100 स्मार्ट सिटी की ताजा रैंकिंग में देहरादून तीसरे स्थान आ गया। जबकि, पिछली रैंकिंग में दून 13वें पायदान पर था। बीते एक माह के भीतर देहरादून ने 19वीं रैंक से तीसरी रैंक की छलांग लगाई दी है। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 1407.5 करोड़ रुपये की परियोजना में दून ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के काम धरातल पर शुरू कर दिए हैं। इसमें शहर के सबसे बड़े कंट्रोल रूम इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की कुछ सेवाओं ने काम भी शुरू कर दिया है। साथ ही स्मार्ट रोड, परेड ग्राउंड के सुदृढीकरण, ऐतिहासिक पलटन बाजार में पैदल मार्ग विकास, स्मार्ट स्कूल आदि बड़े काम भी गतिमान हैं।

यह भी पढ़े

किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button