सगे भाई ने गला रेतकर की हत्या कमरे में गड्ढा खोदकर दफनाया शव

बहराइच, VON NEWS:  उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में सगे भाई ने गला रेतकर हत्या कर दी। शव को घर के कमरे मे दफना दिया। पीड़ित मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी रवींद्र सिंह व सीओ शंकर प्रसाद ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए।

पैसे व जमीन जायदाद के लिए हत्‍या 

मामला हरदी थानाक्षेत्र के जोतचांदपारा के महराजगंज कस्बे का है। यहां के निवासी सियाराम (28) पुत्र ओरीलाल की उसके सगे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव घर के अंदर कमरे में दफना दिया। पीड़ित मां मुन्नीदेवी ने बताया कि शनिवार को वह खैरीघाट थानाक्षेत्र के नकाही गांव स्थित अपनी बेटी यहां गई थी। उसके दो बेटे सियाराम व सुरेश घर पर थे। सोमवार को वह वापस लौटी तो उसका एक बेटा सियाराम मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। थाने पहुंच घटना की तहरीर पुलिस दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मंगलवार को मां को बेटे सियाराम की हत्या कर शव को घर के कमरे मे दफनाए जाने की शंका हुई। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच खोदाई की गई। उसका शव घर के अंदर से बरामद कर लिया। पीड़ित मां ने बताया कि मृतक सियाराम कुछ मंदबुद्धि था। एक सप्ताह पूर्व मृतक ने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेची थी और पैसा अपने पास रख लिया था। मां मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि पैसे व जमीन जायदाद को हड़पने के लिए उसके बेटे की हत्या कर दी गई।क्‍या कहना है पुलिस का ?

एसओ शिवानंद प्रसाद ने बताया कि मुन्नीदेवी की तहरीर पर सुरेश पुत्र ओरीलाल, बगुली पुत्र आशिक व हरियारा पुत्र अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।  आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े

चित्रकूट में भी नौ साल की बच्ची संग दरिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button