IPL 2020 के आयोजन पर लग सकती है रोक

चेन्नई,VON NEWS: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2020 को कराने पर रोक लग सकती है। 29 मार्च से 24 मई तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट पर कोरोना की मार पड़ सकती है। इसपर रोक लगाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट में एक अर्जी डाली गई है।

वकील जी एलेक्स बेनजीगर ने एक पीआईएल दाखिल की है जिस जस्टिस एमएम सुधीन्द्र और कृष्णन रामास्वामी की डिविजन बेंच के 12 मार्च को सुनवाई करने की उम्मीद है।

याचिकाकर्ता ने बताया, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की वेबसाइट के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस को लेकर कोई भी खास दवाई या इसके खतरे से बचाव का इलाज मौजूद है। याचिकाकर्ता के मुताबिक कोरोना वायरस पूरी दुनिया में बहुत ही तेजी से फैल रहा है और यह एक महामारी जैसी स्थिति बना रहा है।

इटली फेडरेशन लीग दुनिया की सबसे पुरानी लीग में से एक है वो इससे बुरी तरह से प्रभावित हुई। 3 अप्रैल तक तो इटली की सरकार द्वारा फुटबॉल को बंद दरवाजों में खेला जा रहा था और मैदान पर किसी भी दर्शक को भी जाने की अनुमति नही थी। याचिकाकर्ता ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को एक प्रजेंटेशन भेजा है कि बीसीसीआई को आईपीएल टी20 क्रिकेट मैचों को कराने की अनुमति ना दी जाए। इसपर कोई भी जवाब नहीं आया तब जाकर उन्होंने अर्जी डाली है।

यह भी पढ़े

दून में प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप पकड़ी तीन गिरफ्तार :

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button