हिमाचल में कई योजनाओं के लिए लोन एग्रीमेंट स्थापित किए जाएंगे
शिमला,VON NEWS: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट पेश करते समय अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कदम मिलाकर चलना होगा का जिक्र अपने बजट भाषण में किया। मुख्यमंत्री कहा कि कई योजनाओं के लिए लोन एग्रीमेंट स्थापित किए जाएंगे एवं नई योजनाओं के प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।राज्य सरकार साल में अब दो बार विधायक प्राथमिकता की बैठक करेगी। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा।
-अध्यक्ष महोदय दो हजार बीस इक्कीस के लिए वार्षिक योजना का परिचय 7900 करोड़ रूपए है जो कि दो हजार उन्नीस बीस के योजना आकार 7100 करोड से लगभग 11% अधिक है। प्रस्तावित 7900 करोड़ रुपए में से 1990 करोड रुपए अनुसूची उपयोजना 711 करोड़ रुपए जनजाति उपयोजना तथा 88 करोड़ पिछड़ा क्षेत्र योजना के लिए प्रस्तावित है
-केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत सहायता प्राप्त होने के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय से पोषित कई योजनाएं विगत 2 वर्ष में आई है 2021 में कई योजनाओं के लिए लोन एग्रीमेंट स्थापित किए जाएंगे एवं नई योजनाओं के प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।
-सीएम ने कहा कि प्रदेश का आर्थिक प्रबंधन कुशलता पूर्वक किया गया है। इसके लिए हमारी स्थिति हमारी सरकार ने केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय बनाया है।
-मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड को सभी केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में वही अनुदान पदक प्रदान किया जो पूर्वोत्तर राज्यों नॉर्थईस्ट एवं जम्मू-कश्मीर को मिल रहा है।
-मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड से विधायक प्राथमिकता की लिमिट को 120 करोड़ करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने विधायक विवेक अनुदान राशि को 8 लाख से बढ़ाकर दस लाखकरने की घोषणा की।
-प्रभावशाली नीतियों की वजह से महंगाई नियंत्रण में है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था को 2024-25 तक 360 लाख करोड रुपए अमेरिकी डॉलर व्यवस्था बनाने के लिए हिमाचल भी अपना पूरा योगदान देगा।
-अध्यक्ष महोदय बेंगलुरु स्थित पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा प्रकाशित बाद में संबंधित पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश को 12 छोटे राज्यों की श्रेणी में सुशासन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। हमारी सरकार ने हमारी सरकार ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक जिले के लिए गुड गवर्नेंस इंडेक्स का कार्य शुरू किया है।
-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश करते हुए कहा कि 46 ऑफिस ई ऑफिस बनाये जाएंगे। विधायक निधि 1 करोड़ 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ 75 लाख करने की घोषणा विधायक प्राथमिकता की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा।
-मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हिमाचल सरकार सबका साथ सबका विकास पर सरकार आगे बढ़ी है। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल रोल मॉडल है।
-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करने से पहले कहा कि पहाड़ी राज्यों में हिमाचल रोल मॉडल है। गठन के 50 वर्ष पूरे होने हिमाचल स्वर्ण जयंती वर्ष मनाएगा। जनता की ओर से देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने वर्तमान सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर ग्राउंटब्रेकिंग में अपनी उपस्थिति से प्रदेश के मध्य प्रदेश का मार्गदर्शन किया।
हिमाचल सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में फरवरी 2020 तक 189वें जन्म कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 47847 शिकायतें वह मांगे
सकल घरेलू उत्पाद 165472 करोड़ रहने की उम्मीद
मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 165472 करोड़ होने की उम्मीद है। राज्य की जीडीपी में विकास की गति बनी हुई है। बीते तीन वर्षो में सकल घरेलू उत्पाद बढ़ने का क्रम जारी है। विगत वर्ष सकल घरेलू उत्पाद 153845 करोड़ था।
यह भी पढ़े