उप सचिव के घर छापे से पहले CM हाउस गए थे पांच बैग,

भिलाई, VON NEWS:  मुख्यमंत्री सचिवालय की उप सचिव और मुख्यमंत्री की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया ने आबकारी विभाग के ओएसडी अरुण पति त्रिपाठी के घर आयकर विभाग  के छापे के अगले दिन अपने बंगले से पांच बैग सीएम हाउस पहुंचाए थे। आयकर अफसरों को इस बात की जानकारी सौम्या के सरकारी गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर पन्नालाल ने दी है। दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार नई दुनिया के अनुसार पूछताछ का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पन्नालाल कह रहा है कि 28 फरवरी को दोपहर 11 बजे सौम्या मैडम, पांच बड़े-बड़े बैग में दस्तावेज लेकर रायपुर में सीएम हाउस गईं थीं।

नई दुनिया के अनुसार सौम्या चौरसिया की मौजूदगी में बंगले को सील करने के बाद दोबारा पहुंची आइटी टीम ने सील को खोला था और फिर पूछताछ की गई। इस दौरान ड्राइवर ने सौम्या के घर से सीएम हाउस तक पांच बैग पहुंचाने की जानकारी दी।

28 फरवरी को छापा मारने पहुंची थी टीम

गौरतलब है कि आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा सौम्या चौरसिया के जुनवानी रोड सूर्या रेसीडेंसी स्थित बंगले पर 28 फरवरी को छापा मारने पहुंची थी। इस दौरान उन्हें बंगला बंद मिला और अधिकारियों ने बंगले के बरामदे में ही बैठकर सौम्या का लगभग 30 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं पहुंची। ऐसे में 29 फरवरी की शाम को बंगले को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़े

PM Modi के सोशल मीडिया छोड़ने के ट्वीट से बॉलीवुड में हलचल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button