प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद अब ऋतिक रोशन का होगा हॉलीवुड डेब्यू

नई दिल्ली,VON NEWS: अपनी दो बैक टू बैक फिल्मों WAR और सुपर 30 की सफलता की लहर पर सवार ऋतिक रोशन” को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह रुकने के मूड में नहीं है और अब और आगे जाने की योजना बना चुके हैं।

बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक ऋतिक हॉलीवुड जाने की तैयारी में है। अगर इंटरनेट पर चल रही खबरों की माने तो ऋतिक रोशन प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और जल्द हॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।

 

इंटरनेट पर रिपोर्ट है कि कैलिफोर्निया की एक एजेंसी ने ऋतिक को साइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक को अमेरिका स्थित Gersh Agency ने साइन किया है, जो कि उनकी मैनेजर अमृता सेन के साथ भारत में KWAN कंपनी के साथ मिलकर उनका प्रतिनिधित्व करेगी।

 

अंतरराष्ट्रीय”  पोर्टल डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार अमृता सेन ने कहा, ‘ऋतिक हमेशा से मेहनती रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से ऋतिक भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं। वह इस तथ्य को लेकर उत्साहित हैं कि ग्लोबल मार्किट के लिए दुनिया के अन्य हिस्सों की कहानियां आज और मजबूत होंगी।’

 

उन्होंने आगे कहा, ‘ऋतिक के नेतृत्व में मेरा लक्ष्य भारत को वैश्विकरण और विविधता की दिशा में आगे बढ़ाना जारी रखना है। गेर्श के साथ साझेदारी में हम अब ऋतिक की महत्वाकांक्षी विजन को दुनिया भर में ले जाएंगे।’ इस बीच ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म WAR 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं। वह अब क्रिश 4 में अपने सुपरहीरो फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त पर काम करने का मन बनाया है।

 

ऋतिक रोशन के लिए 2019 बहुत शानदार थाl उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कीl उनकी दोनों ही फ़िल्में दो अलग-अलग विषयों पर आधारित थींl दोनों ही फिल्मों में ऋतिक ने शानदार काम किया थाl

यह भी पढ़े

खुद की ख्‍वाहिशों से समझौता कर परिचालक ओम प्रकाश ने बेटे को बनाया साइंटिस्‍ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button