हैदराबाद: मानव तस्करी के चंगुल से रिहा की गई 11 बच्चियां,

तेलंगाना,VON NEWS:  “हैदराबाद पुलिस”  ने 11 बच्चों को मानव तस्करों से बचाया है। पुलिस ने कहा कि शहर के एलबी नगर पुलिस स्टेशन के पास एक बस देखी गई, जिसमें बच्चों के साथ मानव तस्करी का शिकार होने का संदेह था। जिला बाल संरक्षण इकाई ने एलबी नगर पुलिस थाने की सीमा में एलबी एक्स रोड पर एक बस को देखा और पाया कि 11 बच्चे छत्तीसगढ़ से हैदराबाद ले जा रहे थे।

तुरंत टीम ने इन सभी बच्चियों को बचाया और उन्हें सैदाबाद क्षेत्र में चिल्ड्रेन स्टेट होम में स्थानांतरित कर दिया, ‘पुलिस आयुक्त महेश “भागवत“ ने शनिवार को मीडिया से फोन पर बात करते हुए ये जानकारी दी।

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। भागवत ने कहा कि तस्करी के रैकेट के पीछे के लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

यह भी पढ़े

बीमारी का हव्वा न बनाएं, सहभागिता से इलाज पर करें फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button