महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 3 मार्च की बैठक

कानपुर, VON NEWS:  श्रीराम “जन्मभूमि न्यास”  व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। हम सभी परम सौभाग्यशाली हैं कि हम सबके सामने श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनने जा रहा है। प्रभु राम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। सभी को इस बात के लिए खुश होना चाहिए कि वे इस एतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं।

दो दिवसीय प्रवास पर सरसैया घाट पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास का श्रीराम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। महाराज श्री ने कहा कि दिव्य राम मंदिर के निर्माण से जुड़ी तैयारियों को लेकर तीन मार्च को अयोध्या में बैठक होगी, इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। राम मंदिर का निर्माण वहीं होगा जहां रामलला विराजमान हैं।

कहा, मंदिर का “भूमि पूजन“ तो पहले ही हो चुका है, निर्माण जल्द शुरू होगा। डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने मंदिर पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व सीएमओ डॉ. वीसी रस्तोगी, हरिप्रसाद अग्निहोत्री, श्रीकृष्ण दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज आज 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button