सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट,
नई दिल्ली, VON NEWS: “सोने की कीमतों” में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से सोने का भाव 43,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में नर्म रुख के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को पिछले सत्र में 43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने के साथ ही “चांदी के भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 60 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 48,190 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में यह गिरावट आई है।
यह भी पढ़े
शाहरुख खान की सासू मां का फार्महाउस करता हैं बॉम्बे टेनेंसी एक्ट का उल्लंघन