आइएसबीटी और सिटी जंक्शन मॉल को नीलामी का नोटिस
देहरादून,VON NEWS: नगर निगम ने “व्यवसायिक भवन कर को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच आइएसबीटी व उसके बगल में सिटी जंक्शन मॉल को 88 लाख रुपये भवन कर के लिए दूसरा नोटिस भेजा। नगर आयुक्त की ओर से दोनों प्रतिष्ठानों को कर चुकाने के लिए एक माह का वक्त दिया गया है। यह चेतावनी दी गई है तय समय में राशि जमा न कराने पर आइएसबीटी व मॉल की कुर्की कर अचल संपत्ति की नीलामी की जाएगी।
निगम प्रशासन की ओर से शहर के सभी 100 वार्डों में व्यवसायिक भवनों से भवन कर वसूला जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों 150 सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों व प्रतिष्ठानों को व्यवसायिक भवन कर के नोटिस भेजे गए। अभी भवन कर पर बीस फीसद की छूट दी जा रही। पहले यह सीमा 31 दिसंबर थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया और उसके बाद फिर यह सीमा 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई।
इस बीच यह सीमा तीन मर्तबा 29 फरवरी तक बढ़ाई जा चुकी है। अब सीमा समाप्त होने के महज दो दिन ही शेष है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अगले 30 दिनों में 15 करोड़ भवन कर वसूले जाने की उम्मीद है। अभी भी कई बड़े संस्थानों पर भवन कर बकाया है।
यह भी पढ़े