विनायक सावरकर की आज पुण्यतिथि,

VON NEWS: “स्वतंत्रता सेनानी” विनायक दामोदर सावरकर की पुण्य तिथि पर कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक ट्वीट कर उन्हें याद किया है. ट्वीट में लिखा गया है कि ‘स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ लोगों को जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. एक राष्ट्र निर्माता को अंग्रेजों ने सबसे कड़ा दंड इसलिए दिया क्योंकि वे अपनी मातृभूमि के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थे. स्वतंत्र्यवीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर नमन इधर “दिल्ली“ में सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान की ओर से 26 और 27 फरवरी को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाग लेंगे. इस कार्यक्रम को सावरकर साहित्य सम्मेलन नाम दिया गया है सन् 1883 में मुंबई में जन्मे सावरकर क्रांतिकारी होने के साथ लेखक, वकील और हिंदुत्व की विचारधारा के समर्थक थे. अंग्रेजों ने उन्हें कालापानी की सजा दी थी. विनायक दामोदर सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था. पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था, जिसको लेकर कांग्रेस ने सवाल भी उठाए थे. कई मौकों पर सावरकर को लेकर विवाद खड़ा होता रहा है. वाजपेयी सरकार वीर सावरकर को भारत रत्न देने की कोशिश कर चुकी है. वर्ष 2000 में “वाजपेयी”  सरकार ने तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर. नारायणन के पास प्रस्ताव भेजा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था

यह भी पढ़े

भारतीय आम, अंगूर और अनार के लिए खुलेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button