दिल्ली के गोकुलपुरी में उपद्रवियों का तांडव
VON NEWS :“नागरिकता संशोधन एक्ट” (CAA) के नाम पर दिल्ली की सड़कों पर शुरू हुआ बवाल अभी तक थमा नहीं है. पिछले तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा (Delhi Violence) हुई है, जिसमें अभी तक 18 लोगों की जान चली गई है. बुधवार सुबह भी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ, यहां पर कुछ उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी.
PM मोदी को रिपोर्ट देंगे अजित डोभाल
10.00 AM: दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को खुली छूट दी गई है. अजित डोभाल अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट को दिल्ली हिंसा की जानकारी देंगे. मंगलवार शाम को अजित डोभाल दिल्ली के कई इलाकों में भी गए थे.
“गोकुलपुरी” में फिर हिंसक प्रदर्शन, दुकान में आग लगाई
09.53 AM: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बुधवार सुबह स्क्रैप मार्केट की एक दुकान में आग लगा दी गई. चश्मदीदों का कहना है कि यहां पर कुछ लोग आए और आग लगाकर भाग गए. उपद्रवियों ने स्क्रैप मार्केट की दुकान नंबर 15 में आग लगाई गई है.
यह भी पढ़े
तकनीक के दौर में हथियार की तरह हो रहा है सोशल मीडिया का इस्तेमाल