मां को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर,

नई दिल्ली, VON NEWS:  24 फरवरी को आज से दो साल पहले यानी 2018” में फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर सब शॉक्ड रह गए। खबर थी कि श्री देवी का निधन हो गया है, उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस की मौत की खबर जैसे ही लोगों के सामने आई हर कोई हैरान रह गया, लोग ये मानने को ही राज़ी नहीं थे कि श्रीदेवी इस दुनिया से जा चुकी हैं।

श्री देवी के निधन को दो साल हो चुके हैं, लेकिन लोग आज भी उन्हें नहीं भूल पाए हैं। किसी ना किसी मौके वो फैंस को याद आ ही जाती हैं। जब फैंस के ज़हन से श्री देवी आजतक नहीं निकल पाई हैं तो सोचिए उनके परिवार को वो कितनी याद आती होंगी।

उनकी डेथ एनिवर्सरी”  पर उनकी लाडली बेटी जाह्नवी कपूर ने एक पोस्ट के जरिए ये ज़ाहिर किया है कि वो मां को कितना मिस करती हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक मोनोग्राम फोटो शेयर की है जिसमें वो श्रीदेवी को गले लगाकर लेटी हुई हैं। ये फोटो जाह्नवी के बचपन के दिनों की फोटो है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैं आपको हर दिन मिस करती हूं’।

यह भी पढ़े

नायलॉन खमन और कॉर्न समोसा, राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की खातिरदारी में परोसे जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button