उत्तराखंड में जनवरी और फरवरी में 77 फीसद ज्यादा बरसे मेघ
देहरादून,VON NEWS: 17 वर्ष बाद “उत्तराखंड” में इस बार जनवरी-फरवरी में रिकॉर्ड बारिश हुई है। सूबे में एक जनवरी से 26 फरवरी के बीच सामान्य से 77 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे पूर्व इन दो महीनों में वर्ष 2003 में सामान्य से 79 फीसद अधिक बारिश हुई थी।
“मौसम विभाग” के अनुसार सामान्यता जनवरी-फरवरी में प्रदेश में 96.4 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस बार अब तक 170.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2003 में इस मियाद में 172.55 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। उसके बाद यह दूसरा मौका है, जब शीतकाल में इतनी अधिक बारिश हुई है। बारिश के आंकड़े में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी ऊधमसिंहनगर जिले में हुई। यहां इस अवधि में अमूमन 42 मिलीमीटर के आसपास बारिश होती है, लेकिन इस बार मेघ 168 फीसद ज्यादा यानी 114 मिलीमीटर बरसे। सबसे कम बारिश उत्तरकाशी में हुई। हालांकि, यहां भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से सात फीसद ऊपर रहा। राजधानी देहरादून में भी मेघ खूब बरस रहे हैं। यहां अभी तक सामान्य से 112 फीसद अधिक बारिश हुई है।जनवरी-फरवरी में जिलावार बारिश का आंकड़ा
- जिला————-वास्तविक (एमएम में)—-सामान्य (एमएम में)—अंतर (फीसद में)
- ऊधमसिंहनगर——114.7——————–42.8———————-168
- नैनीताल————–204.6——————–79.8——————–156
- टिहरी—————–227.8———————99.2——————–130
- चंपावत—————167.5———————76.9——————–118
- देहरादून—————194.1———————91.5——————–112
- पौड़ी——————-174.6———————86.1———————103
- पिथौरागढ़————-199.5———————103.1——————–93
- अल्मोड़ा—————154.6———————84.7———————83
- बागेश्वर—————-149.0——————–84.8,——————–76
- हरिद्वार—————-109.4——————-62.2——————–76
- रुद्रप्रयाग—————-183.6——————-114.6——————-60
- चमोली——————161.7——————–110.4——————-46
- उत्तरकाशी————–139.9——————-131.2——————–07
गौरीशंकर (कृषि निदेशक,“उत्तराखंड ) का कहना है कि इस वर्ष राज्य की ऊंची चोटियों समेत चौराबाड़ी ग्लेशियर में 29 फीट और गौमुख ग्लेशियर में 21-22 फीट तक बर्फबारी हुई है। शीतकाल में अक्सर बारिश कम होती है, लेकिन इस वर्ष जनवरी-फरवरी में बारिश भी अच्छी हुई है। जो गेहूं, सरसों के साथ सेब समेत सभी शीतोष्ण फलों के लिए वरदान साबित होगी।
यह भी पढ़े