पिता अस्पताल में भर्ती और बेटी ड्यूटी पर है तैनात

देहरादून, VON NEWS: किसी भी जंग को जीतने के लिए जज्बा बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर रिश्ते-नाते फर्ज के आड़े आ जाएं तो हालात से निपटना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन, असल योद्धा वही है जो इस मुश्किल घड़ी में भी अपने फर्ज के प्रति समर्पित रहे। ऐसे ही जज्बे की मिसाल हैं कांस्टेबल चंपा मेहरा। जो पिता के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अपनी जिम्मेदार नहीं भूलीं और स्टाफ की कमी की जानकारी मिलते ही नैनीताल से दून ड्यूटी पर पहुंच गईं। चंपा के पहाड़ जैसे मजबूत जज्बे की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दून आने को कोई सार्वजनिक वाहन नहीं मिला तो उन्होंने यह सफर स्कूटी से ही नाप डाला।

चंपा मेहरा मूलरूप से नैनीताल जिले के लालकुआं की रहने वाली हैं और देहरादून में एसएसपी कार्यालय में डायल 112 में तैनात हैं। चंपा ने बताया कि उनके पिता को लंबे समय से डायबिटीज की समस्या है। इसके अलावा उनकी दोनों किडनी भी खराब हो चुकी हैं। इसी बीच 23 मार्च को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की देखरेख के लिए चंपा भी छुट्टी लेकर घर चली गईं। 23 मार्च की रात ही प्रदेश में लॉकडाउन लागू हो गया। इसी बीच चंपा को पता चला कि डायल 112 में स्टाफ की कमी हो रही है। मुसीबत की इस घड़ी में चंपा के दिल ने फर्ज को वरीयता दी और उन्होंने तुरंत ड्यूटी पर आने का मन बना लिया।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:न्‍यूयॉर्क में कोरोना के बढ़ते संकट से घबराए गवर्नर ने मांगी आपात मदद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button