लखनऊ: राजेन्द्र सिंह नेगी : सियासी पारी शुरू करने के बाद आज प्रियंका गांधी लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद और आर पी एन सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।
9 घंटे के इस रोड शो के दौरान प्रियंका का साथ देंगे, उनके भाई और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया।
प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर, कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक जाएगा। इस दौरान 30 जगहों पर प्रियंका गांधी का काफिला रुकेगा।